Khabriya News App.

Bailey Fry

Upload Video
Log out

बहराइच/कैसरगंज घाघरा नदी में पड़ा मिला युवक का शव, शुक्रवार दोपहर हुआ था गायब

206 views
2Watch Time: 0 sec

घाघरा नदी में पड़ा मिला युवक का शव, शुक्रवार दोपहर हुआ था गायब बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के बौंडी कस्बा निवासी दिनेश कुमार (26) पुत्र बच्चू लाल शुक्रवार को दोपहर घर से निकला था तभी से गायब था। _परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका था।_शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव घाघरा नदी के पानी में उतराता देखा। ग्रामीणों ने सूचना थाना बौंडी व युवक के परिजनों को दी। शव की पहचान दिनेश कुमार पुत्र बच्चूलाल के रूप में हुई है।_मृतक के भाई मनोज कुमार ने बौंडी थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि युवक शुक्रवार को कपड़ा धोने घाघरा नदी के किनारे गया था और फिर वापस नहीं लौटा था।* काफी खोजबीन की गई थी लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार को युवक की लाश घाघरा नदी में मिली है।

About:

Video Location : Bahraich

Duration : 01:33 mins

Date Time : April 11th 2021, 6:12:55 am

Khabriya News App.