Khabriya News App.

Bailey Fry

Upload Video
Log out

महराजगंज: प्रधान पद पर 1492 ने लिया नाम वापस

66 views
0Watch Time: 0 sec

महराजगंज:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले के 11 ब्लॉकों में रविवार को प्रधान के 1492 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के कुल 340 नामांक न वापस लिए गए। निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि सदर में ग्राम प्रधान पद पर 80 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 44 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। पनियरा के एआरओ केके दुबे ने बताया कि प्रधान पद पर 131 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 53 , सिसवां के आरओ राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 150 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 28 नामांकन, बृजमनगंज ब्लॉक में प्रधान पद पर 143 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 28 नामांकन, घुघली के आरओ रविशंकर पांडेय ने बताया कि ब्लॉक में प्रधान पद पर 134 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 28 नामांकन, परतावल के आरओ सुधीर पांडेय ने बताया कि ब्लॉक में प्रधान पद के 113 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 28 नामांकन तथा फरेंदा के आरओ योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि ब्लॉक में प्रधान पद के 142 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 22 नामांकन वापस लिए गए। मिठौरा के आरओ हिमाचल सोनकर ने बताया कि प्रधान पद के 152 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 18 नामांकन, धानी ब्लॉक में प्रधान पद के 29 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 17 नामांकन, नौतनवां के आरओ जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि प्रधान पद के 202 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 36 नामांकन, लक्ष्मीपुर के आरओ शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान पद के 216 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 38 नामांकन वापस लिए गए। निचलौल ब्लॉक के आरओ अनिल मिश्र ने समाचार लिखे जाने तक बताया कि अभी मिलान जारी है

About:

Video Location : Purushottampur

Duration : 01:33 mins

Date Time : April 12th 2021, 6:18:54 am

Khabriya News App.