Khabriya News App.

Bailey Fry

Upload Video
Log out

इटावा तहसील जसवन्तनगर अन्तर्गत प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी ब्लॉक प्रमुख अनुज मोन्टी यादव के परिवार से पाँच लोग निर्विरोध बीडीसी चुने गए तीन पीढ़ी से ब्लॉक प्रमुखी संभाल रहा परिवार

194 views
1Watch Time: 0 sec

उत्तर प्रदेश (इटावा) ब्लाक प्रमुख मोंटी यादव सहित 11 BDC निर्विरोध निर्वाचित, 69 सीटों पर होगा चुनाव जसवंतनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव चिन्ह आवंटन और नाम वापसी के अंतिम दिन बीडीसी से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी और उनकी पत्नी डॉ.अंजली यादव सहित 11 सदस्य निर्विरोध चुने गए। बताया गया है। ग्राम कोकावली वार्ड संख्या 65 से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव औऱ जुगौरा वार्ड नं 66 डॉ. अंजली यादव, भीखनपुर वार्ड 68 से पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. ब्रजेश चन्द्र यादव, झलोखर वार्ड नं 80 से संतोष यादव, अण्डावली वार्ड 64 से निवर्तमान प्रधान राजपाल सिंह यादव सहित जिगौरा परिवार से 5 बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि अन्य वार्ड संख्या 49 आरती, 47 सर्वेश , 37 सुनीता के अलावा वार्ड नं 11 से सरनाम सिंह, 28 से कमलेश कुमार,61 सावित्री देवी कुल ग्यारह बीडीसी सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने से अब 80 में से 69 सीटो पर 238 प्रत्याशी मैदान में चुनाव लड़ेंगे।

About:

Video Location : Nagala Salehadi

Duration : 01:33 mins

Date Time : April 11th 2021, 5:31:01 pm

Khabriya News App.