Khabriya News App.

Bailey Fry

Upload Video
Log out

महराजगंज : 20 लोग कोरोना संक्रमित, 182 सक्रिय केस

93 views
0Watch Time: 0 sec

महराजगंज : जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 20 लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक 6071 मिल चुके हैं। सक्रिय केस 182 है। अब तक 91 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 5798 पहुंच गई है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि वर्तमान में 174 संक्रमित होम आइसोलेसन में हैं। शनिवार को मिठौरा, निचलौल, सिसवां में एक-एक, परतावल में पांच, महराजगंज, पनियरा और धानी में दो-दो एवं अन्य स्थानों से तीन संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों की निगरानी के लिए टीम सक्रिय है। होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजो की समय-समय पर निगरानी की जा रही है। सामाजिक दूरी का पालन करने एवं मास्क लगाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरित किया जा रहा है। प्रयास है कि प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों की जांच की जाए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर त्वरित नजदीक के सरकारी अस्पताल में जाकर जांच कराने के साथ ही इलाज कराएं।

About:

Video Location : Purushottampur

Duration : 01:33 mins

Date Time : April 11th 2021, 11:04:52 am

Khabriya News App.