Khabriya News App.

Bailey Fry

Upload Video
Log out

मुरादाबाद:रात्रि कर्फ्यू के बाद नगर निगम ने शहर को करा सैनिटाइज।

245 views
0Watch Time: 0 sec

कोविड-19 की वैक्सीन आने के बाद ऐसा लग रहा था कि अब कोरोना वायरस की स्थिति सामान्य हो जाएगी,लेकिन अचानक देश में दुबारा से कोरोना वायरस ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है, लगातार जनपद में रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं, जिस के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने नाइट का कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है,रात 9:00 बजे नाइट कर्फ्यू लगते ही नगर निगम की टीम नगर आयुक्त के नेतृत्व में सड़कों पर उतर गई और मार्केट से लेकर भीड़भाड़ वाले इलाके को सैनिटाइज किया गया है।मुरादाबाद में बढ़ते संक्रमण को लेकर लगाए गए रात्रि कर्फ्यू के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा शहर की दुकानों को सेनिटाइज किया जा रहा है। रविवार की रात 9 बजे नाइट कर्फ्यू लागू होते ही नगर निगम की टीम शहर की सड़कों पर उतर गई। जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने शहर की दुकानों सेनेटाइज करना शुरू कर दिया। इस दौरान नगर आयुक्त संजय चौहान द्वारा खुद शहर का निरीक्षण करके नगर निगम के कर्मचारियों से दुकानों को सैनिटाइज कराया गया।

About:

Video Location : Moradabad

Duration : 01:33 mins

Date Time : April 11th 2021, 6:34:18 pm

Khabriya News App.