Khabriya News App.

Bailey Fry

Upload Video
Log out

भारतीय जनता मजदूर मंच की बैठक में मंच को मजबूत करने पर जोर

220 views
1Watch Time: 0 sec

टाटीझरिया। भारतीय जनता मजदूर मंच की बैठक टाटीझरिया में शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कैलासपति सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष टोनी जैन ने कहा कि यह मंच मज़दूरों के कल्याण के लिए है। यह ट्रेड यूनियन का एक हिस्सा है, इसके तहत हमें मज़दूरों के जीवन स्तर को सुधारने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को दूर करना है। हमें हर प्रखंड में मंच का सुदृढ कमिटी गठित करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति करने के लिए ही आज की यह बैठक है। बैठक में शैलेश सिंह, सोनू गुप्ता, अनिल सिन्हा, प्रियम्बदा सहाय, माला तिर्की, जुगनू सिंह, राजेन्द्र उर्फ राजा, विपिन सिन्हा, एमके पाठक, अजय सिंह, अनिल प्रसाद, जीतन यादव, महेंद्र कुमार, शंकर बर्मन, सहदेव यादव समेत अन्य उपस्थित थे।

About:

Video Location : Holang

Duration : 01:33 mins

Date Time : April 10th 2021, 4:29:47 pm

Khabriya News App.